BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार
17-Aug-2024 04:30 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में दिनदहाड़े हथियार के बल पर CSP संचालक से 2 लाख 59 हजार रुपए लूट कर अपराधी फरार हो गये। सीएसपी सेंटर जाने के दौरान बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा स्थित जटवा बाबा स्थान के पास की है।
बताया जाता है की एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घटना शनिवार की सुबह 10:15 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर सीएसपी संचालक मनोज चौरसिया से 2.59 लाख लूटकर फरार हो गया।
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक बखरी थाना क्षेत्र के सलौना के रहने वाले भुवनेश्वर चौरसिया के पुत्र मनोज चौरसिया हैं। जो घर से एक बैग में रुपए और लैपटॉप-मोबाइल लेकर अपने दो स्टाफ के साथ ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे तभी रास्ते में शकरपुरा हाई स्कूल के पीछे जटवा बाबा स्थान के निकट पहुंचे ही थे कि एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उनकी गाड़ी को रुकवा कर बैग में रखे 2 लाख 59 हजार रुपए एक लैपटॉप, दो मोबाइल डायरी एवं चाबी लूटकर भाग गये। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है।