प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
28-Feb-2024 04:31 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास में एक कोरोना संक्रमित बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बीमार बच्चे का पिछले 6 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमित बच्चे की मौत के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, करगहर के तोरनी गांव निवासी कोरोना संक्रमित चार वर्षीय बच्चे आयुष का इलाज नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जमुहार में चल रहा था। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले आयुष अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से गांव लौटा था। गांव लौटने के बाद उसे सर्दी और बुखार की शिकायत थी।
जिसके बाद उसे नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे कोरोना संक्रमित पाया और उसका इलाज शुरू किया गया। लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम भेजा गया है। बच्चे के परिवार के सभी सदस्यों और ग्रामीणों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
पूरे मामले पर सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि कोविड जांच में बच्चे को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था लेकिन बच्चे की मौत कैसे हुई है? इसकी जांच की जा रही है। गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि बच्चा कोविड पॉजिटिव था लेकिन उसकी मौत क्या कोविड से हुई है? इसकी जांच की जाएगी। तब कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। बता दें कि मृतक बच्चा अपने माता-पिता और बहन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बीते 23 फरवरी को दिल्ली से अपने पैतृक गांव आया था।