सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
22-Dec-2023 07:17 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा करके लौटा है, जबकि दूसरा संक्रमित असम की यात्रा करके लौटा है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक मरीज के सैंपल की जांच आइजीआइएमएस में और दूसरे के सैंपल की जांच इएसआइसी अस्पताल, बिहटा में की गयी है। बुधवार को राज्य भर में 2600 सैंपलों की जांच की गयी है।
स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहला मरीज 29 साल का है, जो गर्दनीबाग का रहने वाला है। उसमें सर्दी-खांसी के लक्षण पाये जाने के बाद उसने अपना सैंपल गर्दनीबाग अस्पताल में दिया था। जांच के बाद उसमें कोरोना वायरस पाया गया है। फिलहाल उसके परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच करायी जा रही है।
जबकि दूसरा मरीज बांका का मूल निवासी है और वह पटना में रहता है फिलहाल असम की यात्रा करके लौटा है। यह मरीज अपने साइनस का ऑपरेशन कराने इएसआइसी अस्पताल, बिहटा गया था, जहां उसकी जांच करायी गयी, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद ही पता चलेगा कि दोनों में कोरोना का कौन सब वैरिएंट है।
उधर, दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सभी जिलों में कोरोना आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश दिया गया है। सभी अस्पतालों को आवश्यक दवाएं, उपकरण, ऑक्सीजन सिलिंडर, निवोलाइजर और पीएसए प्लांट को एक्टिव रखने को कहा गया है। सभी जिलों व मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल कोरोना को लेकर किसी प्रकार घबराने की आवश्यकता नहीं है।