NEET student death : नीट छात्रा मौत मामले को CBI ने अपने हाथों में लिया , स्पेशल केस के तौर पर किया रजिस्टर; जानिए क्या है केस नंबर Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि Mahashivratri Kab Hai: महाशिवरात्रि 2026 कब है? दूर कर लीजिए सभी कंफ्यूजन; जानिए.. पार्थिव शुभ मुहूर्त और पूजा विधि T20 World Cup 2026 : ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संकट, भारत-नामीबिया मुकाबले में दिखेगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी ! ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं INFRASTRUCTURE UPDATE: श्रावणी मेला में देवघर जाना होगा आसान, महाशिवरात्रि से पहले मंत्री ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा road accident Bihar : क्रिकेट खेल कर लौट रहे बच्चों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद डाला, तीन लोगों की हुई मौत
08-Nov-2020 10:49 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 10 नवंबर को होने वाली है. इसके बाद ही स्पष्ट होगा की कौन किस पार्टी से जीत रहा है. लेकिन जीत से पहले ही कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा हैं. इसको लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है.
सुरजेवाला समेत इनको मिली जिम्मेवारी
बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने विधायकों के टूट रोकने के लिए रणदीप सुरजेवाला और अविनाश पांडेय को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. दोनों पटना भी पहुंच गए. दोनों महागठबंधन की सरकार बनाने तक बिहार में ही कैंप करेंगे.
70 सीटों पर लड़ी चुनाव
महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव 70 सीटों पर लड़ी है. इसके साथ ही वाल्मीकिनगर लोकसभा उप चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारा है. 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा को स्पष्ट होगा की कांग्रेस के कितने विधायक चुनाव जीत रहे हैं.
एग्जिट पोल में महागठबंधन सरकार बनाने के करीब
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई चैनलों का एग्जिट पोल आया है. जिसमें महागठबंधन को सरकार बनाने के करीब बताया जा रहा है. रिपब्लिक न्यूज़ के एग्जिट पोल में महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. एनडीए के खाते में कुल 91 से 117 सीटें मिल रही हैं. यानी कि इसबार चुनाव में सीएम नीतीश की सत्ता जाती हुई दिख रही है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 5 से 8 सीट मिल रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं. उधर एबीपी न्यूज़ के सी-वोटर सर्वे के मुताबिक महागठबंधन को 108 से लेकर 131 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं दूसरी ओर एनडीए के खाते में 104 से 128 सीटें आती हुई दिख रही हैं. लोक जनशक्ति पार्टी को इस चुनाव में सिर्फ 1 से 3 सीट आने की उम्मीद है. जिसके बाद आरजेडी और अलर्ट हो गई है.