शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
18-Dec-2022 05:28 PM
PATNA: बिहार में आगामी 28 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तारीख बदल गई है। अब बिहार में भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी 2023 से शुरू होगी। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा को बांका से रवाना करेंगे। बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने वाली यह यात्रा 1023 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बोधगया में खत्म हो जाएगी।
दरअसल, बिहार में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के डेट में अचानक बदलाव कर दिया गया है। पहले 28 दिसंबर से यह यात्रा बिहार में शुरू होनी थी लेकिन अब उसकी तारीख को बढ़ाकर 5 जनवरी 2023 कर दिया गया है। इस यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। बिहार में 5 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 17 जिलों से होकर गुजरेगी। बाकी 21 जिलों में अलग से यह यात्रा निकाली जाएगी।
60 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में 100 मूल यात्री शामिल होंगे, जो बांका से बोधगया तक का सफल करेंगे। बांका से शुरू होकर यह यात्रा भागलपुर-नवगछिया-खगड़िया-बेगूसराय-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी-सीतामढ़ी-शिवहर-मुजफ्फरपुर-वैशाली-पटना-आरा-बक्सर-कैमूर-सासाराम-औरंगाबाद-गया होते हुए बोधगया में जाकर समाप्त होगी।