Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
30-Sep-2020 08:22 AM
RANCHI: बिहार में विधानसभा का चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. अब बीजेपी बिहार में जीत के लिए तंत्र मंत्र का सहारा लेने लगी है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के बाद एक बाबा के शरण में पहुंचे.
जीत के लिए की गुप्त पूजा
देवेंद्र फडणवीस एक बाबा के पास पहुंचे. इस बाबा का नाम बोरिया बाबा उर्फ हरेराम आचार्य हैं. बाबा के आश्रम में बंद कमरे में गुप्त पूजा की गई. जिससे बिहार में विधानसभा का चुनाव बाबा के आशीर्वाद से जीता जा सके. इस पूजा को लेकर कोई भी बयान देने से देवेंद्र फडणवीस बचते रहे हैं.
महाराष्ट्र पर भी नजर
देवेंद्र फडणवीस की बिहार के साथ-साथ उनकी नजर महाराष्ट्र की सरकार पर भी है.क्योंकि कुछ दिन पहले ही शिवसेना नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की थी. जिसको लेकर राजनीति तेज हो गई कि एक बार फिर से महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बन सकती है.
बिहार में फिर बनेगी सरकार
रजरप्पा मंदिर में पूजा करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार में एक बार फिर बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार बनेगी. चुनाव में दोनों दलों की बड़ी जीत होने जा रही है. एक बार फिर एनडीए की पूर्व बहुमत वाली सरकार बनेगी. बिहार चुनाव में गठबंधन की जीत की कामना को लेकर मां छिन्नमस्तिका के दरबार में आए हैं.