Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Aug-2024 11:29 AM
By First Bihar
GAYA: गया में चोरों ने बंद घर में घुसकर 10 लाख से ज्यादा की चोरी कर ली। शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ले में रहने वाले अनिल डांगी के बंद घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर के लोग किसी काम से पटना गए हुए थे और घर में ताला लगा था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी कर ली।
परिवार के लोग जब पटना से वापस अपने घर लोग लौटे तब घटना की जानकारी हुई। घर के पीछे के गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए थे और 31 हजार कैश समेत सोने चांदी के जेवरात, बर्तन एवं अन्य सामान लेकर फरार हो गए। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने के बाद चदौती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने बताया कि जब वह अपने घर पहुंचा तो पीछे का गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर के कमरे में दरवाजा खुला हुआ था। सारा सामान कमरे में बिखरा था। अलमारी का लॉकर, अटैची एवं बैगमें रखे हुए 31000 रुपए, सोने चांदी जेवरात और महंगे सामान गायब हैं। प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली तो पुलिस इस मामले कि जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है, जांच चल रही है।
रिपोर्ट- नितम राज