BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
18-Feb-2024 01:08 PM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों नो शादी समारोह में शामिल होने गए एक छात्र को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तेलपा मोहल्ला की है।
मृतक छात्र की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के तकिया गांव निवासी संजय राय के 25 वर्षीय बेटे चंदन कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदन अपने मामा के घर पर रहता था और स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। चंदन अपने मामा कामेश्वर राय और मनोज राय के साथ बड़ा तेलपा मोहल्ले में एक शादी समारोह में गया था।
बारात लड़की के दरवाजे पर लगने के बाद जयमाला का रस्म हो रहा था, इसके बात से चंदन वहां से लापता हो गया। चंदन के दोनों मामा और सगे संबंधी रातभर चंदन को तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि नगर थाना अंतर्गत भिखारी ठाकुर चौक के पास गड्ढे में हत्या कर एक युवक का शव फेंका गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और चंदन के शव को देखकर उनके पैरों तले से जमीन खीसक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।