Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
29-Apr-2023 08:06 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में नकली नोटों की छपाई होती थी। पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद किया है। 100 और 500 रूपये की नकली नोट बनाने का गोरखधंधा सराय थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक मकान में चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान नोटों के बंडल को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस को यह समझते जरा भी देर नहीं लगी है माजरा क्या है? पुलिस ने वहां मौजूद 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी पटना और लखीसराय के रहने वाले हैं।
100 और 500 के नकली नोटों के बंडल के साथ पुलिस ने कमरे से एक मशीन भी बरामद किया है। जो मशीन पुलिस ने बरामद किया है उसका इस्तेमाल नकली नोटों को छापने में किया जाता था। पुलिस ने बताया कि इस गोरखधंधे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा की वहां नकली नोट बन रहा है।
पुलिस ने नकली नोटों को बंडल को जब्त किया वही उस वक्त वहां मौजूद 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है। इनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इनके नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। इनके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।