ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / बिहार में CBI की छापेमारी पर बोले मनोज झा, फ्लोर टेस्ट से पहले...

बिहार में CBI की छापेमारी पर बोले मनोज झा, फ्लोर टेस्ट से पहले डराने के लिए हो रही है कार्रवाई

24-Aug-2022 09:21 AM

PATNA : पटना- बिहार में आरजेडी नेताओं के यहां हो रही छापेमारी को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा का बयान सामने आया है। उन्होने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट होना है ठीक उसी दिन इस की कार्रवाई डराने के लिए की गई है। बीजेपी ने आज का दिन इस चीज के लिए चुना है। इस तरह से आप राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ सकते। आप इन्हे ईडी-सीबीआई की रेड नहीं बीजेपी की रेड कहिये। ये संगठन बीजेपी के लिए काम करती है।


मनोज झा ने आगे बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि कल ही हमारे नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीजेपी इस स्तर तक जा सकती है। एक दिन वो भी आएगा जब आप नहीं होंगे और आप भी इस जद में होंगे। दिल्ली से लेकर पटना तक यही हो रहा है। हम बिहारी है टिकाऊ है , बिकाऊ नहीं है।


बिहार विधानसभा में नई सरकार बनने के बाद आज विधानसभा में महागठबंधन की ओर से बहुमत पेश किया जाएगा और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी है। ठीक उसी दिन केंद्रीय एजेंसी की ओर से छापेमारी होने पर आरजेडी के नेता आक्रमक हो गए है।