पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2021 10:58 AM
PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र में पहले दिन ही बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ी हुई नजर आ रही है. जनता दल यूनाइटेड एक तरफ जहां जातीय जनगणना के स्टैंड पर कायम है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता लगातार यह कह रहे हैं कि किसी भी हाल में जातीय जनगणना नहीं होगी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना पहुंचने के बाद नीतीश कुमार को यह सलाह दी थी कि वह बिहार में राज्य सरकार के खर्च पर जातीय जनगणना कराएं. तेजस्वी के इस सलाह पर जेडीयू की तरफ से कोई प्रतिक्रिया तो सामने नहीं आई लेकिन बीजेपी ने इस पर एतराज जताया है.
बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर 'बचौल' ने कहा है कि किसी भी कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना नहीं होने दी जाएगी. बीजेपी विधायक ने कहा है कि जातीय जनगणना अब तक देश में नहीं हुई है और अगर शुरू से कोई व्यवस्था बनी हुई है. तो इसमें बदलाव का सवाल ही पैदा नहीं होता. हरी भूषण ठाकुर 'बचौल' ने कहा कि जनसंख्या को लेकर नीति निर्धारण करने वाले लोग बेवकूफ नहीं थे. उन्होंने बहुत सोच समझकर जातीय जनगणना की इजाजत नहीं दी. जातीय जनगणना से समाज में दूरी पड़ेगी और इससे देश के टुकड़े हो जाएंगे.