मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
07-Jun-2023 07:06 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के 17 जिलों में तापमान घटने का नाम नहीं ले रहा। देर रात तक लोगों को गर्म हवाओं का एहसास करना पड़ रहा है। राज्य के 24 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है। हालांकि मंगलवार को इस भीषण गर्मी के बीच पटना सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन उसके बाद वापस से मौसम ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इसके बाद मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अररिया, सुपौल, खगड़िया, शेखपुरा और भागलपुर जिला के कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। इसके अलावा पूर्णिया बांका ब बेगूसराय जिले में हिटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने अनुसार, दो दिन पहले राजधानी समेत राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट हुई थी। इस कारण लोगों ने राहत महसूस की थी। लेकिन, अब मौसम विभाग की ओर से जारी नयी रिपोर्ट के अनुसार पांच जिलों और शहरों को छोड़कर अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा। ऐसे में फिलहाल कुछ जिलों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
वहीं, राजधानी में जून में पहली बार मंगलवार को लू चली। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस कारण एक बार फिर से शहरवासियों को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिक गर्म होने से गरज-तड़क के साथ बारिश होती है।