Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
25-Nov-2023 10:15 PM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गली में खेल रहे एक 16 साल के लड़के को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने का बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल छात्र को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दरअसल, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर फांडी निवासी पिंटू यादव का 16 वर्षीय बेटा अमित कुमार अपने घर के पास गली में खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइस सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली अमित के पैर में जा लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर परिजन जब घर से बाहर आए तो अमित को जमीन पर लहूलुहान पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है।