Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल
07-Sep-2021 07:41 AM
PATNA : बिहार में बिजली कंपनी के सर्वर में आई खराबी का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ेगा। बिजली कंपनी का पिछले दिनों खराब हो गया था जिसकी वजह से उपभोक्ता ना तो बिजली का बिल जमा कर पाए और ना ही उन्हें करंट बिल ही मिल पाया लेकिन अब त्योहारों के ठीक पहले बिजली कंपनी के फरमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सर्वर में आई खराबी ठीक करने के बाद बिजली कंपनी अब उपभोक्ताओं को एक साथ दो महीने का बिल थमा रही है। साथ ही साथ यह भी कहा जा रहा है कि अगर जल्दी बिजली का बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
खासतौर पर ऐसे बिजली उपभोक्ता जो प्रीपेड मीटर के सहारे बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें अलर्ट हो जाने की जरूरत है। सर्वर में आई खराबी के कारण प्रीपेड यूजर्स की बिजली बिना रिचार्ज के भी चल रही थी। रिचार्ज नहीं करने वाले पटना शहर के 20 डिवीजन में लगभग 24000 से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली आज यानी मंगलवार से कट जाएगी। अगर समय रहते रिचार्ज नहीं किया गया तो ऑटोमेटिक मोड में उनकी बिजली गुल हो जाएगी। बिजली कंपनी से मिले आंकड़ों के मुताबिक के पटना न्यू कैपिटल डिवीजन के 712, पटना सिटी के 532, आशियाना नगर में 2936, कंकड़बाग में 2595, पाटलिपुत्र में 2389, राम कृष्णा नगर में 2219, दानापुर में 2213 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो सकती है। इसी तरह अन्य डिवीजन में भी बड़ी तादाद में उपभोक्ताओं को लापरवाही भारी पड़ सकती है।
उधर पोस्ट पेड यूजर्स के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है। समय रहते बिजली बिल का भुगतान नहीं किया तो बत्ती गुल हो जाएगी। हालांकि पोस्ट पेड यूजर्स से 10 हजार तक के बिजली बिल को किस्तों में भुगतान के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें सहायक विद्युत अभियंता के पास आवेदन करना होगा। एक लाख तक के बिजली बिल का किस्तों में भुगतान करने के लिए कार्यपालक अभियंता और 5 लाख तक के बिजली बिल का किस्तों में भुगतान करने के लिए अधीक्षण अभियंता के पास आवेदन करना होगा। अगर बिजली बिल कि रकम से ज्यादा है तो सीधे महाप्रबंधक को आवेदन दिया जा सकता है। प्रीपेड यूजर्स के लिए आज सुबह 10 बजे तक का वक्त तय किया गया है। सुबह 10 बजे तक उन्होंने अगर रिचार्ज नहीं कराया तो बिजली जानी तय है। आपको बता दें कि राज्य के 64 शहरों में 18 लाख बिजली उपभोक्ताओं को एक साथ 2 महीने का बिजली बिल मिल रहा है।