अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
21-Feb-2022 10:32 AM
By Tahsin Ali
PURNIA : इन दिनों अपराधिक गतिविधियां पूर्णिया में लगातार बढ़ती जा रही है। एक बार फिर से ज़मीनी विवाद में किसान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। 2 किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई है । घटना रविवार शाम की है जहां श्रीनगर ओपी थाना क्षेत्र के सिंघिया बस्ती में गोलीबारी की घटना हुई है। इस गोलीबारी की घटना में एक किसान पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी गई जबकि दूसरे किसान को गोली छूकर निकल गई। 5 गोली खा कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किसान की पहचान 60 वर्षीय सिंघिया बस्ती निवासी रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। जबकि बस्ती के ही दूसरे किसान 50 वर्ष के प्रेम प्रभाकर खतरे से बाहर है, जिसे गोली सीने से छूकर निकली।
घायल रामचंद्र यादव ने बताया कि उनके घर के रास्ते के लिए संजीव यादव से एक कट्ठा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। किसी भी हाल में रास्ता नहीं देना चाहते थे। इस विवाद को लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायती भी हुई थी , बावजूद इसके फैसले को नहीं माना और आज उन पर गोलियां बरसा दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के पोखर स्थित अपने कामत पर प्रेम प्रभाकर के साथ रामचंद्र यादव बैठे थे। इसी दौरान बाइक से गांव के ही संजीव यादव एक अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक चलाते हुए उनके पास पहुंचा। संजीव के साथ पहुंचा व्यक्ति उनके पास आया और बोला कि मखाना की खेती करनी है, जमीन चाहिए। इसके बाद उसने नाम पूछा। इसी क्रम में बाइक पर बैठा संजीव यादव ने चिल्लाते हुए कहा कि क्या पूछताछ कर रहे हो गोली मारो। इतना सुनते ही अज्ञात व्यक्ति पिस्टल निकालकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। गोलीबारी में पांच गोली लगी, जिनमें एक गोली जांघ में, एक सीने के पास, एक बांह में, एक पैर में और एक हथेली पर। उनके साथ बैठे प्रेम प्रभाकर को गोली सीने से छू कर निकल गई।
उधर घटना की सूचना मिलते ही श्रीनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। एस आई एस एन झा के अगुवाई में आए पुलिस बल ने घायल अवस्था में दोनों ही किसानों को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामचंद्र यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।