Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
29-Aug-2024 09:25 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार में ज्यादात्तर आपराधिक घटनाएं जमीन के विवाद में हो रही है। इसी समस्या को दूर करने के लिए नीतीश सरकार पूरे प्रदेश में भूमि सर्वेक्षण कर रही है। 20 अगस्त से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। जिस तरह से घटनाएं सामने आ रही है उसे रोकने के लिए जमीन सर्वे होना बेहद जरूरी है। बेतिया में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेतिया में पंचायती के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर पंचायती हो रही थी। घटना नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया गांव की है। जहां देर शाम हो रही पंचायती के दौरान जमकर मारपीट हुई जिसमें सुरेश साह की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश साह ,कृष्णा साह, मुन्ना साह, दिनानाथ साह और रामजीत साह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर आज गांव के एक बगीचे में पंचायत बुलाई गयी थी।
इसी दौरान पंचायती के दौरान दोनों पक्षों के बीच बकझक होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में तब्दील हो गयी। मारपीट की घटना में सुरेश साह गम्भीर रूप घायल हो गए। घायल को परिजन ईलाज के लिए तत्काल पीएचसी नौतन ले गये। जहां डॉक्टरों ने बेहतर ईजाल के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। जीएमसीएच के बाद पटना ले जाने के क्रम में मोतिहारी के पास उनकी मौत हो गईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।