बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Jul-2024 12:42 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना पौआखाली थावा क्षेत्र के पेटभरी के पास एप 327ई की है।
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियों और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायलों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत कार्य में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार लोग अररिया से पश्चिम बंगाल जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो की टक्कर डंपर से हो गई। हादसे के बाद एनएच पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।