Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
13-Nov-2022 09:44 AM
PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं । राहुल गांधी की यात्रा फिलहाल दक्षिण भारत में आगे बढ़ रही है। लेकिन,अब उत्तर भारत के राज्यों में भी यह यात्रा होनी है। जिसके बाद अब इस यात्रा का कार्यक्रम बिहार में भी तय हुआ है। लिहाजा इसकी तैयारी के लिए कांग्रेसियों का पटना आना शुरू हो रहा है आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह पटना में होंगे। उनके साथ कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास भी पटना में एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में बिहार के अंदर भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम पर चर्चा होगी।
बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक है और इसीलिए वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पटना पहुंच रहे हैं। 1 दिन के दौरे पर आ रहे रमेश और दिग्विजय सिंह आज सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े सभी जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सांसदों पूर्व सांसदों विधायकों पूर्व विधायकों पार्टी के जिला अध्यक्षों और संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर सिविल सोसायटी तथा सोशल एक्टिविस्ट के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान वो बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से दोनों मंत्रियों मुरारी गौतम तथा अफाक आलम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बिहार दौरे को लेकर पार्टी की तैयारी कर ली गई है।