BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
28-Jun-2021 06:19 PM
PATNA : बिहार के जमुई जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. दरअसल एक भांजे ने अपनी मामी के साथ कोर्ट में शादी रचा ली है. दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भांजा सिंदूर से अपनी मामी का मांग भरता हुआ दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल कोर्ट मैरिज के इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह वीडियो जमुई जिले का है. वायरल वीडियो में दिख रही महिला लखीसराय जिले के मननपुर की रहने वाली बताई जा रही है. जबकि युवक की पहचान चंदन कुमार (22) के रूप में की है, जो जमुई जिले के गिद्धौर के रतनपुर का रहने वाला है. आपस में दोनों मामी और भांजा बताये जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि चंदन मुंबई में ऑटो चलाता है. चंदन के मामा भी मुंबई में ही ऑटो चलाते हैं. दोनों वहां साथ में रहते थे. इस दौरान चंदन पर उसकी मामी का दिल आ गया. दोनों ने मामी-भांजे को रिश्ते को पति-पत्नी का रिश्ता देने का मन बना लिया. इस बीच चंदन के मामा को दोनों के प्रेम संबंध की भनक लग गई.
दरसअल कोरोना के कारण महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद चंदन अपनी मामी और मामा के साथ गांव चला आया. अपने घर जमुई न जाकर चंदन लखीसराय मननपुर गांव में माँ-मामी के घर ही रहने चला गया. दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे. एक दिन चंदन के मामा ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया.

इस घटना के बाद दोनों ने शादी रचाने का फैसला कर लिया. जमुई जाकर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. इस दौरान दोनों ने एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में भांजा अपनी मामी की मांग में सिंदूर डालते दिख रहा है. शादी के बाद मामी अपने भांजे का पैर छूकर आशीर्वाद लेती हुई दिख रही है. चर्चा यह भी है कि शादी करने के बाद मामी और भांजे दोनों ट्रेन पकड़कर मुंबई चले गए.