पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
14-May-2023 07:23 AM
By First Bihar
PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री पटना आ चुके हैं और उनकी पहले दिन की हनुमत कथा भी हो चुकी है। बाबा बागेश्वर ने पहले दिन अपने कथा में कहा कि वह अगले 5 दिन तक बिहार के लोगों को सुंदरकांड सुनाएंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में सदैव राम नाम की पावन धारा बहती रही है और सदा बहती रहेगी। पुरे बिहार में हनुमान जी के नाम पर बाहर आ गई है।
बागेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमत कथा के दौरान यह कहा कि भारत जल्द ही हिंदू राष्ट्र बनने वाला है बस इसकी घोषणा होना बाकी है। पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि - हमें एक महात्मा जी मिले उनने पूछा कि महाराज आप हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं क्या भारत हिंदू राष्ट्र बन सकेगा? हमने मुस्कुरा कर कहा कि हिंदू राष्ट्र तो बना बनाया है। बस घोषणा होना बाकी है भारत में जल्द ही हिंदू राष्ट्र की घोषणा हो जाएगी। बागेश्वर धाम वाले बाबा यह बातें पटना के तरफ पाली में आयोजित हनुमत कथा के दौरान कह रहे थे।
इसके आगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, बिहार में बहार है। बिहार के लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। यहां के लोगों से हमें आशीर्वाद भी मिलेगा। कि यह वही भूमि है जहां से संसार को शून्य की प्राप्ति हुई थी। बिहार भक्ति के लिए जाना जाता है। यह माता जानकी की भूमि है। माता जानकी भक्ति की देवी है, इसलिए बिहार में भक्ति सदैव बहती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को भक्ति खोजना चाहिए लेकिन हम लोग रुपया ढूंढते हैं। यदि आप भक्ति को ढूंढने में लग जाते है सब कुछ अपने आप मिल जाएगा।