ब्रेकिंग न्यूज़

Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दारोगा को कुचलने के बाद अब हेल्थ मैनेजर के घर डकैती, हथियार के बल पर बनाया बंधक

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! दारोगा को कुचलने के बाद अब हेल्थ मैनेजर के घर डकैती, हथियार के बल पर बनाया बंधक

20-Dec-2023 01:40 PM

By First Bihar

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन ये अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। राज्य में बेलगाम बढ़ रहे आपराधिक मामलों ने पुलिस प्रसाशन के नाकों में भी दम कर रखा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां दो घरों में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय के पचंबा में स्थित वास्तु विहार परिसर के दो घरों में भीषण डकैती हुई है। यहां जयंती-31 में रहने वाले नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के हेल्थ मैनेजर आनंद ईश्वर के घर के पीछे का कंटीला तार काटकर रात करीब 12.15 बजे दस डकैत अंदर घुस गए और दरवाजा तोड़ कर फ्लैट में प्रवेश किया। 


इसके बाद  डकैतों ने हथियार के बल पर आनंद ईश्वर और उनकी पत्नी सुषमा कुमारी (हाईस्कूल में लाइब्रेरियन) को बंधक बनाकर महिला ने जो जेवरात पहने हुए थे, वह ले लिया। इसके बाद सभी डकैत जयंत-48 में रहने वाले मुकेश पोद्दार के घर में बाउंड्री पार कर घुसे। जहां डकैतों ने उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया। उनके घर से नकद और जेवरात सहित 20 लाख से अधिक की संपत्ति लूट लिया। हालांकि, इस दौरान मुकेश का पुत्र अमन ने साहस का परिचय देते हुए अपने घर के पोर्टिको से कूदकर आसपास के लोगों को जगाया। 


इतना ही नहीं डकैतों ने मुकेश पोद्दार के घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया तथा डीवीआर भी खोल लिया। इसके साथ हथियार लहराते हुए वहां से भाग गए। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार एवं सिंघौल सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी के आधार पर डकैतों की पहचान एवं मामले की छानबीन कर रही है। 


उधर, जांच के दौरान डकैतों के आने के निशान मिले हैं। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार को भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरीके से जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन करते हुए सभी डकैतों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।