बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-Sep-2023 10:50 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश में बाइक सावर दो युवकों पर फायरिंग की गई है। जिसमें एक युवक को सीने में गोली लगी है। वहीं दूसरे युवक के आंख को छूते हुए गोली निकल निकल गई। फिलहाल दोनो घायलों का इलाज अलग-अलग निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। गोली से जख्मी एक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
वहीं, जख्मी कुणाल सिंह ने बताया कि अपने भतीजा श्याम के साथ पतौरा से अपने गांव बसतपुर जा रहा था। रास्ते में गन्ना का खेत और सरेह था। जहां पुलिया के पास 10 से 12 लोग पहले से मौजूद थे जिन्होंने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे श्याम के सीने में गोली लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जबकि, वहीं एक गोली कुणाल के आंख को छूते हुए निकल गई है।
इसके आलावा श्याम ने बताया कि एक केस को उठाने के लिए गांव के हीं दो-तीन लोग धमकी दे रहे थे और गोली मार देने की बात लगातार कह रहे थे। जबकि घटना को लेकर जख्मी के पिता ने बताया कि श्याम और कुणाल को बाइक पर लाद कर इलाज के लिए जा रहे थे तो रास्ते में 112 की गाड़ी मिली. जिस पर लाद कर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां श्याम की स्थिति नाजुक बनी हुई है।