Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
26-May-2022 12:25 PM
SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों की गाड़ी से कुचल कर एक एएसआई की मौत हो गई जबकि एक अन्य चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टीकरी नहर के पास की है। घटना को अंजाम देने के बाद तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर किनारे पलट गई।
मृतक एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत हुसैनगंज थाने में पदस्थापित थे। बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात वे चौकीदार और तीन अन्य जवानों के साथ टिकारी नगर पर खड़े थे। सुबह करीब तीन बजे एएसआई सुरेंद्र कुमार ने तस्करों की आ रही गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान तस्करों ने उन्हें रौंद डाला। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक चौकीदार घायल हो गया।
इधर, घटना को अंजाम देकर तस्कर तेज गति से भागने लगे। इसी दौरान उनकी गाड़ी नहर किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के रहने वाले थे और पिछले दो वर्षों से हुसैनगंज थाने में पदस्थापित थे। इस घटना के बाद जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।