Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Jan-2024 11:53 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक डाटा ऑपरेटर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिरादेय चौक के पास की है।
बताया जा रहा है कि दिघीया के वार्ड संख्या चार निवासी राजेश कुमार उर्फ कलधर का बेटा सीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डाटा ऑपरेटर सीत कुमार अपने घर लौट रहा था इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए। आनन फानन में जख्मी हालत में युवक को इलाज के लिए शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस छानबीन में जुट गई है।
घायल युवक ने बताया कि सिरादेय चौक से वह अपने घर दिघीया जा रहा था, तभी शिव मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और रूकने का इशारा किया, इसके बाद अचानक गोली चला दी। सदर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि युवक को एक गोली लगी है। गोली किसने और क्यूं चलाई इसका पता लगाया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।