बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Jun-2024 11:29 AM
By First Bihar
SHIVHAR : लोकसभा चुनाव के खत्म होने के साथ ही अपराधियों का तांडव तेज हो गया है। एक बार फिर अपराधी हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। ऐसे में ताजा मामला शिवहर का है जहां बदमशों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी।
बिहार के शिवहर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस शख्स की पहचान पूरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत पट्टी वार्ड नंबर 2 निवासी श्याम नंदन साह के 65 वर्षीय पुत्र गोपाल साह के रूप में हुई है। हत्या को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसंत पट्टी से चिरैया जाने वाले रास्ते पर पश्चिम, तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर 65 वर्षीय गोपाल साह की हत्या कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे जहां पर एक शख्स गिरा हुआ मिला। उसे सीने में तीन गोली मारी गई थी। शख्स को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
इस मामले में पूरनहिया थानाध्यक्ष ने बताया कि गस्ती के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली की एक शख्स को गोली लगी है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि बदमाशों ने बुजुर्ग को तीन गोली मारी है। उसे अस्पताल भेजा गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हत्या किसने की इसकी जांच की जा रही है।
उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि मृतक सूद-ब्याज पर पैसा लगाया करता था। आशंका जताई जा रही है कि पैसे के लेन-देन को लेकर ही बदमाशों ने शख्स की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।