धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
22-Aug-2024 11:50 AM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़े किसी भी कारोबार करना गैरकानूनी बताया गया है। इसी कड़ी में आज बेतिया से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में आज सुबह शराब तस्कर पर नकेल कसने आई पुलिस पर तस्करों ने हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, इस घटना में घायल पुलिस कर्मियों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को एक्साइज ड्यूटी पर पुलिस शिवराजपुर में छापेमारी करने गई। इसी दौरान शराब तस्करों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। दोनों तरफ मारपीट शुरू हो गई। जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। हमले के बाद घटनास्थल पर नौतन थाना पुलिस भी पहुंची हुई है।
वहीं, घटना के बाद पूरे शिवराजपुर पंचायत में दहशत का माहौल कायम है। फिलहाल शराब तस्कर फरार बताए जा रहे हैं। बेतिया उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम नौतन में पहुंची हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम पर तस्कर ने हमला कर दिया। मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है और लगातार शराब माफियाओं की तलाश की जा रही है।
उधर, इस घटना को लेकर उत्पाद अधीक्षक बेतिया ने कहा कि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी पर पुलिस शिवराजपुर में छापेमारी करने गई थी, इसी दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। किसी भी कीमत पर शराब का तस्करी नहीं होने दिया जाएगा। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।