बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड? बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल Bihar News : पटना में 22 हजार ऑटो को मिलेगा जोनल परमिट, QR कोड से होगी पहचान; जानें परिवहन विभाग का प्लान BIHAR NEWS : सिलीगुड़ी से पटना लौटते समय भीषण हादसा, पटना हाई कोर्ट के दो वकीलों की गई जान; बच्चा घायल
12-Sep-2024 07:58 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में क्राइम का ग्राफ तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सामने आया है। जहां बोरे में बंद मिली युवती की डेड बॉडी मिली है। हत्यारे ने पहले युवती का सिर काटा फिर पेट चीर आंतें भी बाहर निकाल ली।
जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकजलाल गांव के पास महाने नदी के किनारे से पुलिस ने गला कटा एक युवती का शव बरामद किया है। इस युवती की उम्र 23 वर्ष के करीब है। हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर अपराधियों ने शव को नदी के पास फेंक दिया है।
वहीं, पुलिस इसको लेकर अवैध संबंध अथवा हॉरर किलिंग में हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल शव को पहचान के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही कोई जानकारी सामने आ सकती है।
बताया जा रहा है कि,पुलिस को महाने नदी के उत्तरी तट के किनारे पीले बोरे में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंच पुलिस ने बोरे को खोला तो पाया कि उसमें एक युवती का क्षतविक्षत शव पड़ा है। उधर शव मिलने की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने युवती की बेदर्दी से हत्या की थी। उसके न केवल सिर काट कर बोरे में बंद किया गया था, बल्कि पेट पर भी धारदार हथियार से हमला के निशान हैं। उसकी आंतें बाहर निकली हुई थीं। युवती ने क्रीम कलर की कुर्ती व कालेरंग की स्ट्रेट पैंट पहन रखी है।