मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Apr-2023 04:03 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर एक हार्डवेयर कारोबारी के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात हुई फायरिंग की इस घटना के बाद कारोबारी और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 की है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित कारोबारी राजीव कुमार मंगलवार की रात अपने घर में सोये हुए थे, इसी दौरान बदमाशों ने खुद को कुरियर वाला बताकर घर का दरवाजा खटखटाया। देर रात होने के कारण जब दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जाते जाते रंगदारी की डिमांड वाली चिट्ठी छोड़ गए। जिसमें लिखा है कि अगर अपने परिवार की जान बचाना चाहते हो तो कल शाम 7:30 बजे तक ढाई लाख रुपये रंगदारी दे दो। पुलिस को सूचना देने पर जान से मार दिये जाओगे।
इस घटना के बाद कारोबारी का पूरा परिवार दहशत के माहौल में जी रहा है। पीड़ित कारोबारी ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले पर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ के नेतृत्व में मामले के जाच और अनुसंधान के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। एसपी ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।