बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
25-Jul-2023 01:25 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: बिहार में शराब के साथ साथ बालू माफिया के हौलसे भी सातवें आसमान पर हैं। शराब माफिया को लोगों को अपना निशाना बना ही रहे हैं अब बालू माफिया भी लोगों की जान लेने की कोशिश में लगे है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां अवैध बालू की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया के लोगों ने हमला बोल दिया।
दरअसल, नवादा की थाली थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि बालू माफिया अवैध बालू लेकर थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम छापेमारी करने के लिए कोरीओना गांव पहुंची थी। पुलिस ने जब बालू लेकर जा रहे माफिया से रूकने का इशारा किया। जिसके बाद बालू तस्करों ने सामने खड़े दारोगा ललन कुमार को ट्रैक्टर से रौंद डाला और वहां से फरार हो गए।
आनन फानन में घायल दारोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें गया रेफर कर दिया गया है। एसआई ललन कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लाइनर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि नवादा में अवैध बालू खनन और उसका कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है, पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद माफिया के हौसले बुलंद है।