ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद! खनन पदाधिकारी पर किया हमला, जब्त गाड़ी को छुड़ा ले गए

02-Nov-2023 04:06 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में बालू माफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे लगातार पुलिस और खनन विभाग की टीम को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बालू लदे जब्त टिपर को छुड़ाने के लिए बालू माफिया ने खनन विभाग के पदाधिकारी पर हमला बोल गिया। बालू माफिया और उसके समर्थकों ने खनन पदाधिकारी पर हमला बोलते हुए उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और होमगार्ड जवान के साथ मारपीट भी की। घटना तारापुर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, मुंगेर में इन दिनों बालू माफिया का मनोबल काफी बढ़ गया है। लगातार खनन विभाग के पदाधिकारियों पर हमला किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह खनन विभाग इंस्पेक्टर राजू कुमार पुलिस बल के साथ असरगंज-तारापुर मुख्य पथ पर लखनपुर के पास बालू से लदे ट्रकों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ओवरलोड टीपर वाहन को पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस वाहन को थाने ले जा रही थी, तभी कुछ बालू माफिया ने खनन विभाग की टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया।


इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी में बैठे होमगार्ड जवान शत्रु कुमार के साथ मारपीट की। खनन विभाग के अधिकारी कुछ समझते इससे पहले ही बालू माफिया पकड़े गए ओवरलोड टीपर को लेकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद असरगंज और तारापुर पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले पर तारापुर एसडीपीओ ने बताया कि खनन विभाग के इंस्पेक्टर के आवेदन पर तारापुर थाने में बालू माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।