ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना

बिहार में बालू माफिया के हौसले हुए बुलंद! छापेमारी करने गए पुलिस जवान की ट्रैक्टर से रौंदकर ले ली जान

01-Nov-2023 02:31 PM

By First Bihar

AURANGABAD: बिहार में बेखौफ हो चुके बालू माफिया खनन विभाग और और पुलिस टीम को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां बालू माफिया में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान बालू माफिया ने पुलिस टीम में शामिल में शामिल एक सिपाही को रौंद मौत के घाट उतार दिया। घटना बड़ेम ओपी क्षेत्र की है।


मृतक कांस्टेबल की पहचान रामराज महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बड़ेम ओपी के दारोगा राजेश कुमार को अवैध बालू को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। बालू माफिया की गिरफ्तारी के लिए ओपी अध्यक्ष ने एनटीपीसी थाने से मदद मांगी थी। जिसके बाद एनटीपीसी थाने की पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी। 


बड़ेम ओपी और एनटीपीसी थाने की पुलिस टीम संयुक्त छापेमारी कर रही थी, तभी अवैध बालू लगा ट्रैक्टर लेकर एक ड्राइवर भागता दिखा। भागने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने होमगार्ड जवान रामराज महतो को रौंद डाला। पुलिस टीम ने आनन-फानन में घायल जवान को इलाज के लिए एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।