मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
14-Sep-2021 04:12 PM
BAGHA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोरशोर के साथ चल रही हैं. पहले और दूसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इधर पंचायत चुनाव से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में मुखिया के बेटे और एक लड़की का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस में इसकी शिकायत की गई है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना बगहा के धनहा थाना क्षेत्र की है. यहां भगड़वा पंचायत के मुखिया जगदीश यादव के बेटे रोहित की तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. वायरल फोटो में रोहित गांव की ही एक लड़की के साथ अश्लील हालत में दिख रहा है. फोटो वायरल होने के बाद लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत की है.
धनहा थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक पीड़ित परिवार के लोगों ने लिखा है कि बेटी का गलत वीडियो और फोटो बनाकर वायरल किया जा रहा है. लड़की की मां ने रोते-बिलखते हुए कहा कि बेटी को बदनाम करने लिए साजिश की गई है. इसके साथ ही साजिशकर्ता को सामने लाकर सच्चाई को समाज के सामने पर्दाफाश करने की प्रशासन से मांग कर रही है.
बताया जा रहा है कि रोहित के पिता जगदीश यादव मुखिया हैं और इसबार भी वह चुनाव में खड़े हुए हैं. लड़की के घरवालों का कहना है कि जानबूझकर विरोधी खेमे के लोगों ने ऐसा किया है. किसी तरह से एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी है. घटना को लेकर धनहा थाना के इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.