Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
15-Nov-2023 06:43 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन आपराधिक घटनाएं घटित नहीं हों। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही-बनगांव रोड की है।
घटना के बाद युवक ने गोलीबारी की सूचना अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में युवक को सहरसा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जख्मी युवक किशोर कुणाल बताया जा रहा है, जो महिषी गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक अपनी बाइक से सहरसा से सब्जी खरीदकर घर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बरियाही बाजार और बनगांव रोड के बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया, हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बनगांव थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। किन कारणों से अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है इसका पता लगाया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।