Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
22-Sep-2023 03:09 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला खगड़िया से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक लकड़ी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने कारोबारी को तीन गोलिया मारी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के सिरजापुर गांव के रहने वाले वेदानंद चौधरी के बेटे रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो लकड़ी का कारोबार करता था। बताया जा रहा है गुरुवार की रात खाना खाने के बाद रितेश घर से करीब दो सौ मीटर दूर अपनी दुकान पर सोने के लिए गया था। इसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और उसे गोली मारकर मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जबतक मौके पर पहुंचे रितेश की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि पैसों के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।