बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
23-Jul-2023 02:11 PM
By First Bihar
DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक कारोबारी की मां और बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार की देर रात बदमाश घर में घुसे और धारदार हथियार से वार कर दादी और पोते की हत्या कर दी। घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के सोनवा गांव की है। डबल मर्डर की इस घटना से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मृतकों की पहचान सोनवा गांव निवासी ईंट भट्टा कारोबारी दिलीप सिंह की 75 वर्षीय मां तारा देवी और उनके 15 वर्षीय बेटे आदर्श के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दिलीप सिंह गांव में ही रहकर ईंट भट्ठा का कारोबार करते हैं। दिलीप सिंह शनिवार की शाम अपनी बीमार मामी को देखने के लिए समस्तीपुर स्थित अपने ननीहाल चले गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए देर रात बदमाश घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए और कमरे में सो रहे दादी-पोते की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
रविवार की सुबह दिलीप सिंह के छोटे भाई तेज नारायण सिंह बथान से घर लौटे और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी आवाज देने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इस दौरान गांव का ही एक युवक किसी तरह से घर के अंदर घुसा और दरवाजा खोला तो दादी-पोते का खून से सना शव देखकर सभी दंग रह गए। दोनों दादी-पोते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर बिरौल एसडीपीओ समेत पुलिस के अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने इश मामले में पड़ोस के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उधर, एक ही परिवार को दो लोगों की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।