ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार में बात-बात पर गोली मार रहे बदमाश! नीतीश के नालंदा में डॉक्टर को गोलियों से भूना

19-Sep-2023 11:33 AM

By RAJKUMAR

NALANDA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश बात बात पर गोली मार रहे हैं। ताजा घटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक आरएमपी डॉक्टर को गोलियों से भून दिया। सीने में तीन गोली लगने के बाद डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए शख्स की पहचान वेन थाना क्षेत्र के कौआकोल गंव निवासी मिथिलेश पाल के 30 वर्षीय बेट निरंजन कुमार के रूप में हुई है, जो गांव में आरएमपी डॉक्टर था और गांव में ही क्लिनिक खोलकर गरीबों का इलाज किया करता था। निरंजन के क्लिनिक में हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव की रहने वाली वर्षा कुमारी नर्स की काम करती थी।


वर्षा के कहने पर आरएमपी डॉक्टर निरंजन कुमार पेंदापुर गांव गया था, जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने नर्स के पिता पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने डॉक्टर के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।