बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
26-Jul-2023 06:37 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान बंधन बैंक के कर्मी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पचरूखी थाना क्षेत्र के चांदपुर-इंदापुर के पास की है।
मृतक बंधन बैंक कर्मी की पहचान छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा निवासी फागू बैठा के 24 वर्षीय बेटे अजय कुमार बैठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय कुमार पचरूखी में किराए पर कमरा लेकर रहता था और बंधन बैंक में कलेक्शन का काम करता था। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह पैसा कलेक्ट करने के लिए निकला था। इसी दौरान चांदपुर-इंदापुर पास बदमाशों ने उसे घेर लिया।
लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने संजय के सीने में गोली दाग दी और रुपये से भरा बैग, मोबाइल उसका अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।