Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे
03-Nov-2023 09:59 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान कंटेनर के ड्राइवर को अगवा कर लिया। बदमाशों ने ड्राइवर को सुनसान जगह पर छिपाकर रखा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और छापेमारी कर 6 घंटे के भीतर ही अगवा चालक को बरामद कर लिया। अपहरण के इस मामले में पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने कंटेनर ड्राइवर को सराय थाने क्षेत्र स्थित NH 22 लाल कोठी ढाबे के पास से अगवा कर लिया था।
कंटेनर चालक राहुल कुमार ने बताया है कि वह मुरादाबाद से कंटेनर में बिस्किट लोडकर पटना जा रहा था। जैसे ही वह सराय टोल टैक्स से आगे बढ़ा, तभी अपराधियों ने गाड़ी में धक्का मार दिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके बाद बदमाश ड्राइवर को गाड़ी पर बैठाकर सुनसान इलाके में स्थित एक घर में ले गए और वहां बंद कर दिया। पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनकर बदमाश मौके से फरार हो गए।
सराय थाना अध्यक्ष मनी भूषण कुमार ने बताया कि थाने पर कंटेनर के उपचालक पहुंच कर सूचना दिया कि रोड रोबरी के दौरान कंटेनर चालक को अपराधियों ने अगवा कर लिया है। जिसके बाद वरीय अधिकारी को सूचना देते देने के बाद कंटेनर चालक के मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गई और चालक को बरामद किया गया। साथ ही पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ चल रही है और उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।