ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! गैस गोदाम कर्मियों को बंधक बनाकर लूट लिए लाखों रुपए, CCTV में कैद हुई वारदात

08-Sep-2023 10:09 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। बदमाशों ने हथियार के बल पर गैस गोदाम के कर्मियों को बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपए के लूटकर फरार हो गए। घटना सदर थाना इलाके के खबरा पंचायत के मैदापुर की है।


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम करीब 12 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने रमेश HP गैस एजेंसी में जमकर तांडव मचाया। अपराधी गैस लेने के बहाने एजेंसी में घुसे और गैस का रेट पूछने के बाद एजेंसी कर्मी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने सभी कर्मियों को एक कमरे में बद कर दिया और करीब दो लाख रुपये कैश लूट कर भाग निकले। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। गैस एजेंसी में लगे सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की करतूत कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। घटनास्थल पर पहुंचे टाउन एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।