मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Jun-2023 04:37 PM
By First Bihar
AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से हथियार के बल पर करीब 50 लाख के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस बड़ी लूट की जानकारी मिलने के बाद बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र में सत्येंद्र नगर मोहल्ला की है।
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र नगर स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्समें हर दिन की तरह स्वर्ण कारोबारी विकास कुमार गहनों की बिक्री कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश दुकान में घुसे और उन्हें गन प्वाइंट पर लेते हुए कहनों की मांग की। जब कारोबारी विकास ने गहने देने से इनकार किया तो बदमाशों उनके सिर पर पिस्टल की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद दुकान में रखे कैश और गहने लूटकर फरार हो गए।
इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले गए। पीड़ित कारोबारी द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिन के उजाले में लाखों के गहनों की लूट के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।