अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Dec-2022 05:12 PM
PATNA: बिहार में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में लगी है। शनिवार को बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर की जानकारी दी और हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस प्रतिनिधि मंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विरोधी दल के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के अन्य नेता शामिल थे। बीजेपी ने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार के हर जिले में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं बावजूद इसके पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने का काम कर रही है। सरकार अपराधियों को बचाने का खेल खेल रही है। राज्यपाल के समक्ष समस्या को रखा गया है और उन्होंने इसे देखने की बात कही है। बिहार की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता अपराध की घटनाओं से त्रस्त हो चुकी है बावजूद इसके सरकार चैन की नींद सो रही है।
वहीं विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने बताया कि बीजेपी ने राज्यपाल फागू चौहान से आग्रह किया है कि हाल के दिनों में बिहार में जिस तरह से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसी हालत में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करने की जरूरत है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार में माफिया का राज स्थापित हो गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भागलपुर के पीरपैंती में जिस तरह से महिला के अंग काट लिए गए, उसने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को भी पीछे कर दिया। बिहार में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है।