सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Mar-2022 10:57 AM
PATNA : बिहार में जेडीयू नेता की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है. इसको लेकर सियासत बढ़ती जा रही है. बढ़ते अपराध को लेकर बिहार विधानसभा के अंदर बाहर जमकर हंगामा हुआ. बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. लेकिन आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर माले विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की.
पहले तो माले विधायकों ने विधानसभा के बाहर हंगामा किया, उसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी विध्य्कों ने वहां भी हंगामा कर दिया. सादाब के अंदर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन शुरू होते ही इस तरह हंगामा करना अच्छी बात नहीं है. जब आपका समय आएगा तब अपनी बात रखियेगा.
विपक्ष ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरा. साथ ही जेडीयू नेता के हत्यारे की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की. इसके साथ ही विपक्ष ने सरकार को घेर्त्व हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री पर ही हमला हो जाता है तो बिहार में किस बात का सुशासन है. माले विधायकों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
माले विधायकों ने कहा कि पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ हो गया है. लूट हत्या की घटनाएं आम हो गई है. पूरे बिहार में अराजकता फैल गई है. कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री तक पहुंच जाता है, उन्हें थप्पड़ मार देता है. उसे विक्षिप्त कहा जा रहा है, लेकिन वह सीएम तक पहुंच जाता है यही बड़ी बात है. बिहार में कानून व्यवस्था फेल है.