अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
01-Jul-2022 11:24 AM
PATNA: राज्य में ब्राउन शुगर की डिमांड तेजी से बढ़ा है. युवा तेजी से इसके शिकार हो रहे हैं. मार्च 2022 को जक्कनपुर थाने की पुलिस ने एक लड़के को ब्राउन शुगर की 350 पुड़ियों के साथ गिरफ्तार किया. नीरज गिरफ्तारी के तीन साल पहले से खुद ब्राउन शुगर पी रहा था. कमीशन और फ्री में ब्राउन शुगर मिलने पर तस्करों की चेन में वह शामिल हो गया. बताया जाता है कि वह बिहटा से पुड़िया खरीदता था, जिसे पटना में बेचता था.
जक्कनपुर थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर की बड़ी सप्लायर को वर्ष अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया था. इसके पास से दस लाख कैश और ब्राउन शुगर बरामद की गई थी. इस महिला की पहचान राधा देवी उर्फ भाभी जी के नाम से हुई थी. इसके एक माह बाद ही पीरबहोर थाने की पुलिस ने 9.8 किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था.
पूछताछ में पता चला कि बिहार में ब्राउन शुगर की सप्लाई बांग्लादेश से सप्लाई होता था. जिसके बाद किशनगंज पुलिस और बीएसएफ की टीम ने मार्च 2022 में 1.200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया था. महिला पश्चिम बंगाल के भारत-बाग्लादेश सीमा स्थित महेशपुर की रहने वाली थी. किशनगंज में एक तस्कर को वह सौंपने वाली थी, जिसका कनेक्शन पटना से भी था. पटना के एसएसपी ने बताया कि कई थाना क्षेत्र में लोगों की गिरफ्तारियां हुई है. सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी.