पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
12-Aug-2023 11:38 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से उत्तर बिहार की कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। तीन प्रखंडों के कई घरों में बागमती नदी का पानी घुस गया है जिससे लोगों में हाहाकार मच गया है।
बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से मुजफ्फरपुर के औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। कई गांव में घरों के अंदर पानी प्रवेश कर जाने से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क से लेकर घरों तक बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं औराई प्रखंड के कटरा स्थित बिजली विभाग के पीएसएस में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया जिस कारण से औराई, कटरा और गायघाट इलाके में बाढ़ के बीच बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो गई। इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।
बाढ़ के बीच लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आमजन के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी बाढ़ परेशानी का सबब बन गया है। बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को परेशान कर दिया है। अब लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। खासकर औराई और कटरा प्रखंड के अच्छी खासी आबादी इस बागमती नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण प्रभावित हो गई है।
मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन हालात पर जनर बनाए हुए है, फिलहाल घबराने की जरुरत नहीं है। जरुरत के हिसाब से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के कार्य चलाए जाएंगे।