मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-Jan-2021 03:08 PM
PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सब्र आखिरकार टूट गया है. मुख्यमंत्री लगातार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री दो दफे पुलिस मुख्यालय भी जा चुके हैं और वहां आला अधिकारियों के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर रणनीति भी बनाई है. लेकिन उसके बावजूद अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही.
मुख्यमंत्री आज सुबह पुराना सचिवालय पहुंचे थे और वहां सिंचाई योजना को लेकर विभागीय मंत्रियों समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इसी दौरान उनको सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है.
सूत्र बता रहे हैं कि इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को तलब कर लिया. एसके सिंगल को तत्काल मुख्य सचिवालय बुलाया गया आनन-फानन में डीजीपी पहुंचे और मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने पूरी घटना पर रिपोर्ट भी दी.