बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट
29-Dec-2023 07:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में इन दिनों तापमान में काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। 25 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C तक पहुंच गया था, लेकिन मात्र 3 दिनों में ही यह तापमान वापस 10.4°C तक पहुंच गया। मुजफ्फरपुर में तो न्यूनतम तापमान 12°C तक पहुंच गया है। ऐसे में अब दिसंबर में लोग ठंड से परेशान होते हुए नजर आ रहे है। हालांकि अभी 5 दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्द ही बदलने वाला है. नए साल में लोगों को मौसम के नए तेवर से दो-चार होना पड़ सकता है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट भी हो सकती है, जिसके चलते कंपकंपाती ठंड के साथ कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। बिहार में अगले दो दिनों के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि, आगामी 2 जनवरी 2024 से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बारिश के चलते फौरी तौर पर तो न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं, लेकिन बादल छंटते ही पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। IMD ने शुक्रवार से कोहरा छाने की संभावना भी जताई है। कोहरे के कारण सड़क और रेल के साथ हवाई यातायात के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट न आने की बात कही है।
आपको बताते चलें कि, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में भी बिहारवासियों को अभी तक हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना नहीं करना पड़ा है। महीने और मौसम के हिसाब से अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से ऊपर बना हुआ है। कोहरे का भी वैसा प्रकोप अभी तक नहीं हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अब नए साल में ठंड में बढ़ सकती है। 31 दिसंबर तक तापमान में आंशिक उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जनवरी 2024 के पहले सप्ताह में पारा गिर सकता है।