ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: दो हिस्सों में बंट गई तेज रफ्तार मालगाड़ी, इंजन आगे निकल गई; स्टेशन पर ही रह गए 32 डिब्बे

30-Dec-2023 06:15 PM

By First Bihar

CHHAPRA: बिहार में शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सोनपुर-छपरा रेलखंड पर बड़ा गोपाल स्टेशन और गोल्डिनगंज स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी का इंजन 32 डिब्बों को छोड़कर 8 डिब्बों के साथ करीब 10 किलोमीटर आगे निकल गया। इस घटना के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। 


जानकारी के मुताबिक, बड़ा गोपाल स्टेशन से मालगाड़ी छपरा की तरफ जाने के लिए खुली थी। इसी दौरान बड़ा गोपाल स्टेशन और गोल्डिनगंज स्टेशन के बीच मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। जिसके बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन का ड्राइवर इंजन और 8 डिब्बों को लेकर आगे निकल गया और मालगाड़ी के 32 डिब्बे स्टेशन पर ही रह गए।


इस घटना की जानकारी जैसे ही रेल अधिकारियों को हुई उनमें हड़कंप मच गया। तुरंत घटना की जानकारी गोल्डिनगंज स्टेशन को दी गई। जिसके बाद मालगाड़ी के गोल्डिनगंज स्टेशन पहुंचने के बाद उसे रोक दिया गया। तब जाकर रेलकर्मियों की जान में जान आई। गनीमत की बात रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। बड़ा संयोग है कि छपरा में ब्लाकिंग के कारण अधिकांश ट्रेन रद्द हैं और उस वक्त किसी ट्रेन का समय भी नहीं था।