मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
28-Jan-2023 04:24 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिलाई सेंटर की आड़ में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों में भारी बवाल किया है। स्थानीय लोगों ने एक अमेरिकी नागरिक समेत पांच लोगों को धर्मांतरण कराने के शक में पकड़ा है। शिकारपुर थाने की पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड़ की है। हालांकि इस मामले में बेतिया एसपी ने कहा है कि धर्मांतरण का कोई एविडेंस नही मिला है।
बताया जा रहा है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक रोड़ स्थित एक छोटे से मकान में कुछ लोगों का धर्मांतरण कराए जाने की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने धावा बोल दिया और एक विदेशी नागरिक समेत पांच लोगों को धर दबोचा। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब उन्होंने विदेशी व्यक्ति से बेतिया आने का कारण पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने वहां धावा बोल दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अमेरिकी नागरिक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शक्तिवर्धक दवा और इसाईयों के धर्म ग्रंथ बाइबिल समेत कई कागजातों को भी बरामद किया है। पुलिस ने अमेरिकी नागरिक डेविड एलीट के साथ दिल्ली के रहने वाले एक इसाई समुदाय के व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं पश्चिम चंपारण के रहने वाले तीन लोग नइम मियां, हैदर मियां और मुबारक मियां को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया है कि सभी से पूछताछ चल रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पूरे मामले की जांच के बाद बेतिया एसपी ने दावा किया है कि जांच में धर्मांतरण से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला है।