Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
16-Nov-2023 05:14 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में अवैध तरीके से संचालित तीन निजी नर्सिंग होम सील कर दिया है। जहानाबाद डीएम रिची पांडे के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। डीएम के निर्देश पर टीम ने शहर के अस्पताल मोड़ और स्टेशन रोड में चल रहे तीनों नर्सिंग होम पर एक साथ धावा बोला।
टीम की तरफ से जब संचालक से कागजातों की मांग की गई तो किसी तरह का कोई कागजात नर्सिंग होम के संचालकों द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नर्सिंग होम में व्यवस्था के नाम पर कमियां मिली हैं। छापेमारी के दौरान तीनों नर्सिंग होम के स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद टीम ने तीनों नर्सिंग होम जय श्री, तिरुपति और चाइल्ड विनायक को को सील कर दिया।
टीम का नेतृत्व कर रहे सीओ ने बताया कि छापेमारी टीम में मौजूद डॉक्टर ने जब कागजों की मांग की तो संचालक ने किसी तरह का कोई कागज नहीं दिखाया जिसके बाद नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि जिले में अवैध नर्सिंग होम और जांच घरों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।