ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार: शातिर बदमाश को अरेस्ट करने पहुंची थी पुलिस, अपराधियों ने बोल दिया...

बिहार: शातिर बदमाश को अरेस्ट करने पहुंची थी पुलिस, अपराधियों ने बोल दिया हमला, दारोगा घायल

11-Aug-2024 07:00 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी पुलिस को भी अपना निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनमें अब पुलिस का खौफ भी खत्म हो गया है। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है, जहां शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला बोल दिया।


जानकारी के अनुसार, सदर थाना और टीओपी 2 की पुलिस को सूचना मिली कि एक वांछित अपराधी भारतीय नगर के समीप अपने अन्य सहयोगियों के साथ है और अपराध की योजना बना रहा है। सूचना पर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो सभी भागने लगे। पुलिस को दो लोगों के ही होने की जानकारी थी लेकिन वहां चार की संख्या में अपराधी थे। अपराधी पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर वहां से भाग गए। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को हल्की चोट लगी। जिसे देर रात ही इलाज के लिए सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।


स्थानीय लोगों ने दबी जुबान से बताया कि पुलिस नशे कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी। जहां पुलिस पर हमला कर कारोबारी भाग गए। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए सदर थाना ले आई। इस बाबत पूछे जाने पर बटरहा टीओपी 2 प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि हमला की बात गलत है। मेरे ही एक केस में एक अपराधी वांछित है। जिसके भारतीय नगर के समीप होने की सूचना मिली थी।


उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ है लेकिन जब वहा पहुंचे तो चार की संख्या में वह लोग था। सदर थाना की गश्ती दल भी थी। पकड़ने के दौरान अंधेरा होने के कारण सब इंस्पेक्टर को पकड़ धकड़ में चोट लगी थी। हमला की बात होती तो एफआईआर होता। वही सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पकड़ धकड़ में चोट लगी है, हमला की कोई बात नहीं है। वहीं उन्होंने बताया कि जिसे पूछताछ के लिए लाया गया है, वह भी वही घूम रहा था।